अकाझिरी में विमान महोत्सव, सैकड़ों श्रधालुओ ने की शिरकत।।
फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी ।। रन्नौद तहसील के ग्राम अकाझिरी में गुरुवार को जैन धर्म का सबसे पावन विमान महोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया गया। 1008 श्री पारसनाथ भगवान के विमान महोत्सव में शामिल होने दूर-दराज से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।।
दोपहर 12 बजे श्री 1008 चंद्रप्रभु जिनालय मंदिर से भगवान पारसनाथ को चांदी के रथ में विराजमान कर चल समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सरदार मालवा बैंड गुना ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी,जिस पर श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए। भगवान महावीर स्वामी के जयकारों के साथ निकला भव्य जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जैन धर्मशाला प्रांगण में पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने भगवान की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया।।
धर्मशाला पहुंचने के बाद श्रीजी को विधि-विधान के साथ विराजमान कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बाहर से आए सभी अतिथियों के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत फूल-माल की बोली का परम सौभाग्य महावीर प्रसाद अजीत जैन एवं समस्त ऊँट वाले परिवार, अकाझिरी को प्राप्त हुआ।।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह गुर्जर टामकी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, महामंत्री विजय जैन धुर्रा वाले, महेंद्र जैन भैयन, पूरणचंद जैन, काशीराम जैन, मदन जैन, कैलाश चंद, पुष्पेंद्र जैन, अशोक जैन सिंघई सहित रन्नौद, ईसागढ़, अमोला, खतौरा, गुना, शिवपुरी, कोलारस आदि अंचलों से बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं